छठ पर्व पर स्कूलों में छुट्टी: लखनऊ डीएम ने जारी किया आदेश

HIGHLIGHTS
- उत्तर प्रदेश सरकार ने छठ महापर्व के उपलक्ष्य में 28 अक्तूबर को स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है।
- इसके बाद लखनऊ के जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की।
- अब मंगलवार को राजधानी समेत जिले के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
- सरकार ने पहले ही निर्देश दिया था कि जिलों के डीएम स्थानीय परिस्थिति को देखते हुए यह निर्णय ले सकते हैं कि छठ पर्व पर पूर्ण सार्वजनिक अवकाश रखा जाए या केवल शैक्षणिक संस्थान बंद किए जाएं।
- गौरतलब है कि छठ पर्व अब केवल बिहार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे देश में आस्था और उत्स…
उत्तर प्रदेश सरकार ने छठ महापर्व के उपलक्ष्य में 28 अक्तूबर को स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। इसके बाद लखनऊ के जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर इसकी आधिकारिक पुष्टि की। अब मंगलवार को राजधानी समेत जिले के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।
सरकार ने पहले ही निर्देश दिया था कि जिलों के डीएम स्थानीय परिस्थिति को देखते हुए यह निर्णय ले सकते हैं कि छठ पर्व पर पूर्ण सार्वजनिक अवकाश रखा जाए या केवल शैक्षणिक संस्थान बंद किए जाएं।
गौरतलब है कि छठ पर्व अब केवल बिहार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि पूरे देश में आस्था और उत्साह के साथ मनाया जाता है। उत्तर प्रदेश में भी लाखों श्रद्धालु यह पर्व धूमधाम से मनाते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए योगी सरकार ने अवकाश का निर्णय लिया था, जिसे अब लखनऊ में लागू कर दिया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.