यूपी में कड़ाके की ठंड और कोहरा, कई शहरों में न्यूनतम तापमान 10°C से नीचे

उत्तर प्रदेश। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने प्रदेश में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। शनिवार को प्रदेश के 11 प्रमुख शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड किया गया। बर्फीली हवाओं और कोहरे की चादर के कारण दिन का तापमान भी सामान्य से काफी नीचे रहा, जिससे लोग दिनभर ठिठुरते रहे। कई शहरों में पूरी तरह सूरज की किरण नहीं देखी गई। मौसम विभाग ने 38 शहरों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।
न्यूनतम और अधिकतम तापमान
हरदोई में शनिवार को न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। अन्य शहरों में अलीगढ़ 6.4°, आगरा 6.9°, कानपुर (आईएएफ) 7.2°, इटावा 7.4°, बरेली 8.2°, बाराबंकी 8.4°, मेरठ 8.8°, लखीमपुर खीरी 9.0°, फतेहपुर 9.0° और मुरादाबाद 9.8° न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
दिन के समय सबसे ज्यादा सर्दी बस्ती में देखी गई, जहां अधिकतम तापमान केवल 12 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा। इसके बाद गोरखपुर 14.3°, नजीबाबाद 14.2°, बाराबंकी 14.5° और मुरादाबाद 14.5° अधिकतम तापमान के साथ ठंडे रहे।
कोहरे की चेतावनी
अत्यंत घने कोहरे का अलर्ट: सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, महोबा, झांसी, ललितपुर और आसपास के इलाके।
घने कोहरे का अलर्ट: बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, कानपुर देहात, कानपुर नगर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, औरैया, अमरोहा, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, हमीरपुर और आसपास के इलाके।
संभल और मुरादाबाद में ऑरेंज अलर्ट
नए साल के आगाज के बाद लगातार तीसरे दिन मुरादाबाद मंडल ठंड और कोहरे की चपेट में रहा। रामपुर और अमरोहा में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि मुरादाबाद में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे रहने के कारण ‘कोल्ड-डे’ के हालात बने। पूरे दिन जमीन से आसमान तक कोहरे की चादर छाई रही, जिससे धूप के दर्शन भी नहीं हुए। मौसम विभाग ने रविवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिन तक ठंड और कोहरे से राहत मिलने की संभावना नहीं है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.