सीतापुर: उत्तराखंड से मरीज लेकर बनारस जा रही निजी एम्बुलेंस पलटी, चार की मौत

सीतापुर। अटरिया क्षेत्र के हिंद अस्पताल के पास शुक्रवार सुबह एक निजी एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एम्बुलेंस सवार तीन लोगों और सड़क किनारे खड़ी एक अज्ञात महिला की मौत हो गई। वहीं, दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
थानाध्यक्ष उमाकांत शुक्ला ने बताया कि एम्बुलेंस मरीज को देहरादून से बनारस इलाज के लिए ले जा रही थी। स्थानीय लोगों के अनुसार, नेशनल हाईवे पर एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे में हुई मौतें:
-
विशाल पांडेय (48), निवासी देहरादून – कमर की गंभीर चोट का इलाज करवा रहे थे।
-
अज्ञात महिला (लगभग 40 वर्ष), सड़क किनारे खड़ी।
-
एम्बुलेंस सवार एक अन्य व्यक्ति (लगभग 45 वर्ष)।
-
एम्बुलेंस चालक गुरमीत (23), निवासी हरिद्वार।
घायलों में शामिल:
-
दिव्यांशु पांडेय (42), मरीज के भाई, निवासी कैमूर, बिहार।
-
12 वर्षीय बच्ची, सड़क किनारे महिला के साथ खड़ी, वर्तमान में हिंद अस्पताल में उपचाराधीन।
पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.