मुजफ्फरनगर में चलती थार पर स्टंट, नोट उड़ाते युवक… वीडियो देख चौंक जाएंगे

मुजफ्फरनगर। जिले में खतरनाक स्टंट करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पुलिस की कार्रवाई के दावों के बावजूद कुछ युवक सड़कों पर बेखौफ होकर अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं। ताजा मामला शाहपुर कस्बे से सामने आया है, जहां एक लाल रंग की थार पर युवकों का स्टंट करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में देखा जा सकता है कि चलती गाड़ी पर खड़े होकर कुछ युवक हवा में नोट उछालते नजर आ रहे हैं। इस दौरान अचानक वाहन के ब्रेक लगते ही उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिरने से बाल-बाल बच गए।
घटना के बाद यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर फैल गया है, जिसके चलते पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि लगातार हो रही ऐसी घटनाओं के बावजूद स्टंटबाजों में कानून का डर नहीं दिख रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.