सुधांशु त्रिवेदी का राहुल गांधी पर तंज, कहा- डरें नहीं, संसद में गृह मंत्री का भाषण सुनें

HIGHLIGHTS
- सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर चर्चा से बचने का आरोप लगाया।
- अमित शाह के हर मुद्दे पर जवाब देने को तैयार होने की बात कही।
- राहुल गांधी पर लगातार अपना रुख बदलने का आरोप लगाया।
भाजपा नेता सुधांशु त्रिवेदी ने संसद में विपक्ष के जारी हंगामे को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की हमेशा से यह आदत रही है कि वह सदन में जवाब नहीं सुनना चाहते हैं। उनके मुताबिक, गृह मंत्री अमित शाह हर मुद्दे पर जवाब देने के लिए तैयार हैं, लेकिन कांग्रेस इससे बच रही है।
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास सदन में चर्चा से बचने का रहा है।
'राहुल गांधी भागो मत, डरो मत और कान खोलकर जवाब सुनो'
भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस नेता को सदन में बात सुननी चाहिए और रांची जाना चाहिए। भाजपा सांसद ने कहा कि राहुल गांधी कभी कुछ कहते हैं तो कभी कुछ और, यानी वह लगातार अपना रुख बदल रहे हैं।
उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने अपनी सनक और उदंडता के कारण सदन को बंधक बना लिया है। सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ''राहुल गांधी भागो मत, डरो मत और कान खोलकर जवाब सुनो।''
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.