सुपर-8 में टीम इंडिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से, कप्तान बोले- गेंदबाजों पर पूरा भरोसा

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ग्रुप चरण खत्म हो गया है और अब सुपर-8 की शुरुआत होने जा रही है। ग्रुप-1 में लगातार जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम की निगाह अब रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले सुपर-8 मैच पर है।
अभिषेक शर्मा के फॉर्म पर कप्तान की प्रतिक्रिया
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अभी तक इस टूर्नामेंट में तीन मैचों में खाता खोले बिना आउट हो चुके हैं और उन्होंने कोई रन नहीं बनाया। इस पर कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, “जो लोग अभिषेक के फॉर्म को लेकर चिंतित हैं, मैं भी उनके लिए चिंतित हूं। पिछले साल अभिषेक ने हमारे लिए शानदार प्रदर्शन किया था, और इस बार भी हम उनके साथ खड़े रहेंगे।”
तिलक वर्मा को लेकर कप्तान ने जताया भरोसा
ग्रुप चरण में चार मैचों में 106 रन बनाने वाले तिलक वर्मा अभी तक कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए हैं। इस पर कप्तान ने कहा, “तिलक को एक खास रणनीति के अनुसार बल्लेबाजी करने के लिए कहा गया है। अगर एक विकेट गिरता है तो वह आक्रामक खेल सकता है, लेकिन दो विकेट गिरने पर उसे संयम बरतना होगा। उनके फॉर्म को लेकर कोई चिंता नहीं है।”
गेंदबाजों की तारीफ
सुपर-8 मुकाबले से पहले कप्तान ने भारतीय गेंदबाजों की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, “मुझे अपने गेंदबाजों पर गर्व है। अगर हमें 170-180 रन तक सीमित होना पड़े तो मुझे भरोसा है कि वे मैच हमारे पक्ष में मोड़ देंगे। पहले ऐसा नहीं होता था कि हम 230-240 रन तक पहुंच पाते, लेकिन अब हमारी टीम संतुलित और स्मार्ट खेल रही है।”
सूर्यकुमार ने यह भी जोड़ा कि टीम सिर्फ आक्रामक नहीं खेलेगी, बल्कि मैच के 7 से 15वें ओवर के बीच रणनीति के अनुसार स्मार्ट खेल भी करेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.