बवाल वाले इलाकों में गरजा निगम का बुलडोजर: 34 से अधिक दुकानदारों का कब्जा ढहाया

बरेली: नगर निगम के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने सोमवार दोपहर 1:30 बजे कटघर किला क्रॉसिंग के पास अपनी मार्केट के बाहर अतिक्रमण पर कार्रवाई की। इस दौरान दुकानों के बाहर फैले अवैध निर्माण और नाले-नालियों पर कब्जा हटाया गया।
नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, यह इलाका कटघर पार्क के बाहर आता है और जल्द ही यहां एक नया पार्क विकसित किया जाएगा। आसपास के लोगों ने कार्रवाई की सराहना की, लेकिन उनका कहना था कि शहर के अन्य हिस्सों में भी अतिक्रमण है, जिन पर समान कार्रवाई की जानी चाहिए।
पहले भी चलाया गया अभियान
बवाल के समय जहां के कुछ आरोपी शामिल थे, उन इलाकों में भी नगर निगम ने पहले अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की थी। सैलानी क्षेत्र में भी हाल ही में कार्रवाई हुई थी। सोमवार को कटघर किला मार्केट इलाके में अभियान चलाते हुए प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल सीबी जोशी ने बताया कि यह नगर निगम की नियमित कार्रवाई का हिस्सा है और आगे भी जारी रहेगा।
इस अभियान में एक जेसीबी मशीन, 30 से अधिक कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई थी। नगर निगम ने जहां कार्रवाई की, वहां 34 दुकानों के अतिक्रमण हटाए गए। इसके अलावा पास की अन्य दुकानों और मार्केट क्षेत्र में भी अवैध कब्जा हटाया गया।
अधिकतर दुकानें बंद होने के कारण कार्रवाई तो सुचारू रही, लेकिन बड़ी संख्या में लोग जमा होने से आसपास का आवागमन लगभग एक घंटे तक प्रभावित रहा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.