कोर्ट ने आरोपी डॉ. बिलाल नसीर मल्ला की न्यायिक हिरासत सात दिन बढ़ाई

पटियाला हाउस कोर्ट ने शुक्रवार को लाल किला ब्लास्ट मामले में आरोपी डॉ. बिलाल नसीर मल्ला की एनआईए हिरासत सात दिन और बढ़ा दी। वहीं, फरीदाबाद निवासी सोयब को अदालत ने पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा। सोयब पर आरोप है कि उसने लाल किला ब्लास्ट करने वाले मृत आतंकी उमर-उन-नबी को पनाह दी।
एनआईए के अनुसार, फरीदाबाद के धौज गांव का रहने वाला सोयब 10 नवंबर को रेड फोर्ट के बाहर हुंडई आई20 कार में हुए विस्फोट के लिए मृत आतंकी उमर-उन-नबी को लॉजिस्टिकल मदद प्रदान कर रहा था। इस धमाके में 15 लोग मारे गए और कई घायल हुए थे।
डॉ. बिलाल नसीर मल्ला इस मामले में एनआईए द्वारा गिरफ्तार आठवें आरोपी हैं। वह जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा पकड़े गए 'व्हाइट कॉलर' आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा है। एनआईए ने 9 दिसंबर को दिल्ली से मल्ला को गिरफ्तार किया और बताया कि उसने जानबूझकर उमर-उन-नबी को आश्रय दिया, आतंकी हमले के लिए लॉजिस्टिक सहायता प्रदान की और सबूत नष्ट करने में मदद की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.