शीतकाल में रामलला दर्शन का समय बदला, सुबह सात बजे से होंगे दर्शन

HIGHLIGHTS
- शीत ऋतु के आगमन के साथ ही रामलला के दर्शन का समय बदल दिया गया है।
- अब बृहस्पतिवार से श्रद्धालु सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे।
- मंदिर में आरती और भोग के समय में भी बदलाव किया गया है।
- दोपहर में भोग आरती के दौरान एक घंटे के लिए मंदिर के पट बंद रहेंगे।
- राम मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन की नई समय सारिणी जारी की है।
- ट्रस्ट के सदस्य डॉ.
अयोध्या। शीत ऋतु के आगमन के साथ ही रामलला के दर्शन का समय बदल दिया गया है। अब बृहस्पतिवार से श्रद्धालु सुबह 7 बजे से लेकर रात 9 बजे तक रामलला के दर्शन कर सकेंगे। मंदिर में आरती और भोग के समय में भी बदलाव किया गया है। दोपहर में भोग आरती के दौरान एक घंटे के लिए मंदिर के पट बंद रहेंगे।
राम मंदिर ट्रस्ट ने दर्शन की नई समय सारिणी जारी की है। ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने बताया कि शरद ऋतु के कारण दर्शन और आरती का समय बदला गया है। उन्होंने कहा कि मंगला आरती अब सुबह 4:30 बजे, श्रृंगार आरती 6:30 बजे होगी। दर्शन की शुरुआत अब सुबह 7 बजे से होगी।
नई समय सारिणी
-
सुबह 04:30 बजे – मंगला आरती
-
सुबह 06:30 बजे – श्रृंगार आरती; दर्शन मार्ग से प्रवेश प्रारंभ
-
सुबह 07:00 बजे – दर्शन प्रारंभ
-
दोपहर 12:00 बजे – भोग आरती; डी-वन से प्रवेश बंद
-
दोपहर 12:30 से 01:00 बजे – मंदिर के पट बंद
-
दोपहर 01:00 बजे – दर्शन पुनः प्रारंभ; डी-एक से प्रवेश बंद
-
रात 09:15 बजे – दर्शन समाप्त
-
रात 09:30 बजे – शयन आरती; आरती के बाद मंदिर के पट बंद
डॉ. अनिल मिश्र ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नई समय सारिणी के अनुसार ही दर्शन करें, ताकि मंदिर में व्यवधान न हो और सभी श्रद्धालु आराम से पूजा-अर्चना कर सकें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.