बाबरी मस्जिद निर्माण के दौरान हर शुक्रवार होगी नमाज: हुमायूं कबीर

मुर्शिदाबाद: तृणमूल कांग्रेस से निष्कासित और जन उन्नयन पार्टी के प्रमुख हुमायूं कबीर ने शुक्रवार (2 जनवरी) को बाबरी मस्जिद के पुनर्निर्माण के साथ-साथ एक अस्पताल और विश्वविद्यालय के निर्माण की घोषणा की है। यह जानकारी उन्होंने मुर्शिदाबाद में आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान साझा की, जो 5 जनवरी तक चलेगा। कबीर ने कहा कि यह आयोजन मुस्लिम समुदाय के साथ रिश्तों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
मस्जिद बनने तक हर शुक्रवार नमाज
कबीर ने धमकी भरे लहजे में कहा कि मस्जिद का निर्माण कार्य पूरा होने तक यहाँ हर शुक्रवार को नमाज अदा की जाएगी। उनका कहना था, “किसी में इतनी हिम्मत नहीं कि हमें रोक सके।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मस्जिद में विभिन्न जातियों के लोग भी शामिल होंगे और सभी मिलकर निर्माण कार्य में सहयोग करेंगे।
अस्पताल और विश्वविद्यालय का निर्माण
कबीर ने आगे बताया कि मस्जिद के अलावा यहां एक अस्पताल और एक विश्वविद्यालय का भी निर्माण किया जाएगा। विश्वविद्यालय और अस्पताल में आम जनता के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि निर्माण स्थल पर सभी जातियों के लोग स्वतंत्र रूप से व्यापार और अन्य गतिविधियों में शामिल हैं।
भारी संख्या में नमाज अदा
इस मौके पर हुमायूं कबीर और मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में एकत्रित हुए और मस्जिद स्थल पर शुक्रवार की नमाज अदा की। उल्लेखनीय है कि पिछले साल 6 दिसंबर को हुमायूं कबीर ने बाबरी मस्जिद की नींव रखी थी, जिसके बाद राज्य में राजनीतिक तापमान बढ़ गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.