बागपत में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से दो की मौत, दो घायल

बागपत। चांदीनगर थाना क्षेत्र के गौना गांव में गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे महादेव ब्रिक फील्ड ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से हड़कंप मच गया। हादसे में भट्ठे के मुनीम और एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, भट्ठे में नई ईंटों की दीवार बनाई जा रही थी। हादसे के समय तीन मजदूर ट्रक में ईंट भर रहे थे और मुनीम दिनेश यादव वहीं मौजूद थे। ग्रामीणों ने तत्काल सभी को बाहर निकाला। उस समय 50 वर्षीय श्रमिक राजेन्द्र (निवासी निस्तौली, गाजियाबाद) की मौके पर ही मौत हो चुकी थी।
मुनीम दिनेश यादव की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में उनकी भी मौत हो गई। वहीं घायल श्रमिक टिर्री और पल्लू (निस्तौली, गाजियाबाद) को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.