यूपी में मानसून का जोर, प्रतापगढ़-प्रयागराज में 100 मिमी से ज्यादा बारिश; 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

HIGHLIGHTS
- प्रतापगढ़ में बुधवार को 130 मिमी बारिश दर्ज की गई
- प्रयागराज में 119.8 मिमी और हरदोई में 101 मिमी बारिश हुई
- मुजफ्फरनगर में 64.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई
उत्तर प्रदेश। बुधवार को भी प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बादलों की सक्रियता का असर देखने को मिला। प्रतापगढ़, प्रयागराज और हरदोई समेत कई जिलों में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की गई। मध्य प्रदेश से सटे जिलों में भी अच्छी बारिश हुई।
मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए बुंदेलखंड के झांसी, हमीरपुर, महोबा और ललितपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, फतेहपुर और जालौन समेत अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट है।
बुधवार को प्रतापगढ़ में सबसे अधिक 130 मिमी बारिश दर्ज की गई। प्रयागराज में 119.8 मिमी, हरदोई में 101 मिमी, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में 64.3 मिमी और गोंडा में 60 मिमी बारिश हुई।
क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, फिलहाल 23 अगस्त तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.