वाराणसी एयरपोर्ट पर हथियार की जांच के दौरान चली गोली, दो सुरक्षा कर्मी घायल

HIGHLIGHTS
- घटना रविवार सुबह करीब 9:30 बजे की बताई गई है।
- यात्री मुंबई जाने वाली फ्लाइट आईएक्स-1810 से यात्रा करने वाला था।
- यात्री ने विमान में हथियार ले जाने के लिए उसे घोषित किया था।
वाराणसी: बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन में रविवार सुबह हथियार की जांच के दौरान यात्री की बंदूक से अचानक गोली चल गई। गोली लगने से एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच कर रही दो कर्मी घायल हो गईं। सूत्रों के अनुसार, घायल महिला का नाम सुमन कुमारी और युवक का नाम रोहित राज है। घटना के बाद टर्मिनल भवन में अफरातफरी मच गई। दोनों घायलों को तत्काल एंबुलेंस से हरहुआ स्थित न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
एयरपोर्ट निदेशक के अनुसार, रविवार 16 अगस्त को सुबह करीब 9:30 बजे मुंबई जाने वाली उड़ान संख्या आईएक्स-1810 से यात्रा करने वाले एक यात्री ने अपनी पत्नी के साथ सफर के लिए हथियार घोषित किया था। विमान में ले जाने के लिए घोषित हथियार की जांच एयरपोर्ट के सुरक्षा कर्मियों द्वारा की जा रही थी। इसी दौरान यात्री के हथियार से एक राउंड फायर हो गया। गोली लगने से एएआईसीएलएएस के दो स्क्रीनर्स घायल हो गए।
गोली चलने के बाद एयरपोर्ट परिसर में तत्काल सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। दोनों घायलों को उपचार के लिए न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दे दी गई है।
अधिकारियों के मुताबिक, घटना के बाद यह जांच की जा रही है कि हथियार से गोली किन परिस्थितियों में चली। हथियार यात्री के पास किस तरह सुरक्षित रखा गया था और जांच के दौरान फायर होने की वजह क्या रही, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।
एयरपोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां यात्री, हथियार और घटना से जुड़ी परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही हैं। अधिकारियों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद ही गोली चलने की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.