यूपी में 23 अक्टूबर तक मौसम रहेगा शुष्क, रात में ठंडक बढ़ने की संभावना

यूपी में 23 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 अक्टूबर तक दिन का तापमान सामान्य के आस-पास बना रहेगा, जबकि इसके बाद रात के तापमान में गिरावट के साथ हल्की ठंडक बढ़ सकती है।
अधिकांश जिलों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर दर्ज किया जा रहा है और यह स्थिति अगले चार दिनों तक जारी रहने की संभावना है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 22 अक्टूबर तक मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा।
23 अक्टूबर से रात के तापमान में गिरावट शुरू होने की संभावना है। शनिवार को प्रदेश में कानपुर और उरई में सबसे अधिक तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बहराइच में अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहा। इटावा, चुर्क और मुरादाबाद में सबसे कम अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 20.4 डिग्री रहा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.