नए साल 2026 का स्वागत: पीएम मोदी समेत इन नेताओं ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली। देशभर में नववर्ष 2026 का आगाज़ उत्साह, उम्मीद और सकारात्मक संदेशों के साथ हुआ है। लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देकर नए साल का स्वागत कर रहे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेताओं ने सोशल मीडिया के ज़रिये देशवासियों को बधाई दी और आने वाले वर्ष के लिए अपने-अपने संदेश साझा किए।
राष्ट्रपति मुर्मू का संदेश: नए संकल्प और पर्यावरण संरक्षण पर जोर
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नया साल आत्ममंथन, सकारात्मक बदलाव और नए संकल्पों का अवसर लेकर आता है। उन्होंने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारी को और मजबूत करने की अपील की।
प्रधानमंत्री मोदी ने की सुख-समृद्धि की कामना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नववर्ष 2026 की बधाई देते हुए कहा कि आने वाला साल सभी के जीवन में अच्छा स्वास्थ्य, सफलता और संतोष लेकर आए। उन्होंने शांति, खुशहाली और सामाजिक समरसता की कामना की।
राहुल गांधी का संदेश: खुशियों और सफलता की शुभकामनाएं
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा संदेश में लोगों को नववर्ष की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि नया साल सभी के जीवन में खुशियां, बेहतर स्वास्थ्य और नई सफलताएं लेकर आए।
खरगे बोले: लोकतंत्र और अधिकारों की रक्षा का संकल्प
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नववर्ष को लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़ते हुए कहा कि 2026 का साल सामाजिक न्याय और अधिकारों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयासों का वर्ष बनना चाहिए। उन्होंने रोजगार, महिला सुरक्षा, किसानों की तरक्की और कमजोर वर्गों के सम्मान को साझा लक्ष्य बताया।
अखिलेश यादव ने दिया सामाजिक न्याय का संदेश
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नववर्ष को मानवता, प्रेम और समानता के संकल्प के साथ जोड़ा। उन्होंने कहा कि नया साल उन सभी लोगों को समर्पित है जो लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन का संदेश
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने तमिल और अंग्रेजी में शुभकामनाएं देते हुए कहा कि राज्य के लोग एकजुट होकर प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं और 2026 सामूहिक विकास का वर्ष साबित होगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.