पश्चिम बंगाल: नाबालिग से दुष्कर्म कर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के संग्रामपुर की इस्लामपुर कॉलोनी से शनिवार सुबह एक भयावह मामला सामने आया। स्थानीय लोगों ने नाबालिग लड़की का खून से लथपथ शव आरोपी के घर के सामने देखा, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में पीड़िता के चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को लड़की के माता-पिता इलाज के लिए बाहर गए थे। घर में अकेली लड़की का फायदा उठाते हुए आरोपी ने उसे अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विरोध किया, तो आरोपी ने कथित रूप से उसका गला घोंट दिया और हत्या के बाद फंदा लगाकर उसे मारने का प्रयास किया। इस दौरान उसकी एक आंख भी निकाली गई। आरोपी उस घर में अकेला रहता था।
शुक्रवार शाम को जब लड़की घर नहीं लौटी, तो परिजन उसकी तलाश में लगे। शनिवार सुबह स्थानीय लोगों ने उसका शव घर के सामने देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया और आरोपी को पकड़ने के लिए इलाके में घेराबंदी कर अतिरिक्त बल तैनात किया। मृतक के परिजनों ने आरोपी के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है।
इस मामले पर डायमंड हार्बर जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मितुन कुमार डे ने कहा, “अभियुक्त को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया है। पुलिस उसे कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने के लिए पूरी मेहनत कर रही है।”
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.