अयोध्या में शरद ऋतु के साथ रामलला दर्शन और आरती का नया समय लागू

शरद ऋतु के आगमन के साथ ही अयोध्या में रामलला के दर्शन और आरती का समय बदल दिया गया है। 23 अक्तूबर से श्रद्धालु सुबह 7 बजे से राम मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। दर्शन का क्रम रात 9 बजे तक जारी रहेगा।
आरती और भोग में बदलाव
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जारी नई समय सारिणी के अनुसार मंगला आरती अब सुबह 4:30 बजे होगी, जबकि शृंगार आरती 6:30 बजे से शुरू होगी। दर्शन सुबह 7 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेंगे। दोपहर में भोग अर्पित किए जाने के दौरान 12:30 से 1 बजे तक दर्शन बंद रहेंगे।
संध्या आरती शाम 7 बजे होगी और इसके बाद श्रद्धालु रात 9 बजे तक दर्शन कर सकेंगे। रात 9:30 बजे शयन आरती के साथ मंदिर बंद कर दिया जाएगा।
रामलला के राग-भोग में भी बदलाव
शरद ऋतु में ठंड से बचाने के लिए रामलला को सुबह गुनगुने पानी से स्नान कराया जाएगा। भोग में ड्राई फ्रूट्स की मात्रा बढ़ा दी गई है। मौसम और सर्द होने पर उन्हें ऊनी वस्त्र और रजाई ओढ़ाई जाएगी।
नए दर्शन समय सारिणी
-
सुबह 04:30 – मंगला आरती
-
सुबह 06:30 – शृंगार आरती, दर्शन मार्ग से प्रवेश प्रारंभ
-
सुबह 07:00 – दर्शन प्रारंभ
-
दोपहर 12:00 – भोग आरती, डी-वन से प्रवेश बंद
-
दोपहर 12:30–01:00 – दर्शन बंद
-
दोपहर 01:00 – दर्शन पुनः प्रारंभ
-
रात 09:00 – डी-एक से प्रवेश बंद
-
रात 09:15 – दर्शन समाप्त
-
रात 09:30 – शयन आरती, कपाट बंद
इस बदलाव के साथ श्रद्धालुओं को अधिक व्यवस्थित ढंग से दर्शन और आरती का अनुभव प्राप्त होगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.