कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कार्यक्रम को संबोधित किया। सीएम योगी ने बुनकरों की प्रतिभा और उत्तर प्रदेश की हथकरघा विरासत का उल्लेख किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट बुनकरों को संत कबीर राज्य स्तरीय हथकरघा पुरस्कार दिया गया।

मिल एरिया पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम ने संयुक्त अभियान चलाया। पुलिस को लोनियन का पुरवा क्षेत्र में चोरी के माल के बंटवारे की सूचना मिली थी। जवाबी कार्रवाई में दो आरोपियों के पैर में गोली लगी।

इकबाल महमूद ने न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। सपा नेताओं ने संभल घटना से जुड़े कई आरोपों पर सरकार से जवाब मांगा। विधायक ने 1978 के दंगों से जुड़े आंकड़ों को लेकर भी सवाल उठाए।

तमन्ना मलिक अपनी मुस्लिम साथी अनीशा के साथ हरिद्वार से जल लेकर पहुंचीं। शिव चौक पर बजरंगी सेना के अध्यक्ष सुमित बजरंगी ने उनका स्वागत किया। तमन्ना मलिक ने कहा कि वह हर साल कांवड़ यात्रा करती हैं।

रामपुर तिराहे पर निरीक्षण के दौरान एक शिवभक्त अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मौके पर पहुंचकर श्रद्धालु की मदद कराई। शिव चौक पर दिल्ली निवासी 23 वर्षीय जतिन की परिक्रमा के दौरान तबीयत बिगड़ी।

सोनीपत के गांव बलि उलाहना निवासी शिवभक्त अंकित लेकर पहुंचे अनोखी कांवड़। कांवड़ के दोनों ओर बनाए गए हैं डबल स्टोरी पिंजरे, जिनमें कबूतर यात्रा कर रहे हैं। अंकित ने बताया कि कबूतर उनके लिए परिवार के सदस्यों की तरह हैं।

भाजपा नेता विग्नेश शिशिर ने राहुल गांधी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। सीबीआई ने शिकायतकर्ता को कार्यालय में पेश होने के लिए कहा है। मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ में पहले सुनवाई हो चुकी है।

ताजपुर डूंगर गांव में दोपहर करीब तीन बजे हुआ हादसा। बारिश शुरू होने के बाद परिवार के लोग लिंटर के नीचे बैठे थे। मलबे में दबे नौ लोगों को ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

डॉ. मोनिका सिंह महावीर चौक मामले में दर्ज मुकदमे की वापसी की मांग कर रही थीं। देर रात करीब 2 बजे पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें अस्पताल भेजा।

श्रीचित्रगुप्त पीठ परिसर में 9 अगस्त को कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी। राजस्थान के बंसी पहाड़पुर से पांच हजार टन गुलाबी पत्थर मंगाए जाने की जानकारी। प्रशासनिक अधिकारियों ने आश्रम पहुंचकर मामले को लेकर बातचीत की।

सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक। सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट और अफवाहों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए गए। बरेली में कांवड़ यात्रा और आला हजरत उर्स को लेकर सतर्कता बढ़ाने को कहा गया।

प्रशांत विहार कॉलोनी से सामने आया वायरल वीडियो, सोशल मीडिया पर तेजी से फैला। स्थानीय लोगों ने पुलिस में शिकायत देकर मामले की जांच की मांग की। वीडियो में केले के गुच्छों को नाले के पानी में डुबोते हुए दिखने का दावा।

शाइस्ता परवीन उमेश पाल हत्याकांड मामले में आरोपी हैं और लंबे समय से फरार हैं पुलिस ने शाइस्ता पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है असद अहमद की मौत के समय भी शाइस्ता के पहुंचने की चर्चा हुई थी

पुलिस और महिला पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर दोनों गुटों को अलग कराया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस की मौजूदगी में भी काफी देर तक नोकझोंक जारी रही। प्रारंभिक जांच में दोनों महिला कांवड़िया टीमों के दिल्ली से होने की जानकारी सामने आई।

बुलंदशहर की रहने वाली सोनदेवी ने पूरी की हरिद्वार यात्रा की इच्छा। ‘महाकाल ग्रुप’ के नाम से 24 पोते दादी को लेकर निकले कांवड़ यात्रा पर। यात्रा के दौरान पोते बारी-बारी से संभाल रहे हैं पालकी का जिम्मा।