कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…

मिर्जापुर में एंटी नारकोटिक्स टीम ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद किया है। कटरा कोतवाली क्षेत्र के ककरहवा इलाके में स्थित एक मेडिकल एजेंसी के गोदाम पर छापेमारी के दौरान हजारों बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप जब्त किए गए। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। ग्राहक बनकर पहुंची टीम पुलिस के अनुसार, एंटी नारकोटिक्स टीम को काफी समय से सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग मेडिकल लाइसेंस…

मुजफ्फरनगर के मोरना स्थित पौराणिक तीर्थ स्थल शुकतीर्थ (शुक्रताल) में आगामी ज्येष्ठ दशहरा गंगा स्नान मेले की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक स्तर पर गंभीर लापरवाही सामने आई है। मेले के शुभारंभ से ठीक पहले महिला गंगा घाट पर भारी मशीनों से गहरा गड्ढा खोद दिए जाने से व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत द्वारा आयोजित इस प्रांतीय मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, लेकिन तैयारियों की स्थिति अभी भी बेहद कमजोर नजर आ रही है। घाटों पर जगह-जगह सिल्ट और मिट्टी जम…



मुजफ्फरनगर। दिल्ली–देहरादून नेशनल हाईवे-58 पर ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का एक गंभीर मामला सामने आया है। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में एक पुराने स्कूटर पर छह किशोरों के सवार होकर सफर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है और इसे लापरवाही भरा “खतरनाक सफर” बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, वायरल वीडियो जानसठ रोड ओवरब्रिज से बिलासपुर कट बाईपास के बीच का बताया जा रहा है। फुटेज में साफ दिखाई देता है कि एक जर्जर हालत के स्कू…

मुजफ्फरनगर। इटली में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिए गए सर्वोच्च कृषि सम्मान ‘एग्रीकोला मेडल’ को लेकर देशभर में चर्चाएं तेज हो गई हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में भी इस सम्मान पर किसान संगठनों और राजनीतिक हलकों से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। किसान कल्याण संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक बालियान ने प्रधानमंत्री को मिले इस सम्मान को भारत की कृषि नीतियों और किसानों के प्रयासों की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि FAO यह सम्…

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सुमन विहार मोहल्ले में कमला नेहरू वाटिका तक नया रास्ता खोले जाने के प्रस्ताव का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। गुरुवार को मोहल्लेवासियों ने इस संबंध में नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र की सुरक्षा और सामाजिक माहौल को ध्यान में रखते हुए किसी भी नए मार्ग की अनुमति न देने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकुलर रोड पर लेखा स्वीट्स के सामने से एनसीसी रोड होते हुए पहले से ही कमला नेहरू वाटिका की पूर्वी दीवार तक एक रास्ता मौजूद है। इसके आ…

मथुरा में बुधवार देर रात एक शादी समारोह के दौरान बड़ा बवाल हो गया। हाईवे थाना क्षेत्र के नरहौली गांव में दो भाइयों की बरात चढ़त के समय अचानक माहौल बिगड़ गया। आरोप है कि बरात अनुसूचित जाति से जुड़ी थी, जिसके चलते रास्ते में कुछ लोगों द्वारा पथराव किया गया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव इतना बढ़ गया कि मारपीट और हंगामे की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन वहां हालात काबू में नहीं रहे। इस दौरान पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया, जिसमें कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होन…

