कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…


संभल के चंदौसी क्षेत्र में शुक्रवार रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मुरादाबाद रोड के आसपास अचानक अमोनिया गैस जैसी तीखी गंध फैल गई। गैस के असर से लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी होने लगी, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, रात करीब साढ़े नौ बजे मुरादाबाद रोड समेत आसपास की कई कॉलोनियों और मोहल्लों में हवा के साथ तेज बदबू फैलने लगी। देखते ही देखते लोगों को घुटन महसूस होने लगी और कई लोगों की आंखों में तेज जलन शुरू हो गई। कुछ लोगों ने त्वचा में खिंचाव और…



मुजफ्फरनगर के जानसठ क्षेत्र में शुक्रवार सुबह स्कूल जा रही एक छात्रा पर बस से उतरते समय नुकीली वस्तु से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, सलारपुर गांव की रहने वाली कक्षा 9 की छात्रा अंजलि राजेश रोजाना की तरह मीरापुर-मुजफ्फरनगर मार्ग पर चलने वाली एक निजी बस से जानसठ स्थित अपने स्कूल जा रही थी। ढासरी गेट के पास जैसे ही वह बस से नीचे उतरी, उसी दौरान बस में मौजूद एक संदिग्ध युवती ने, जिसने…