कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।




मार्च 2019 में हरियाणा के गांव लिसाना में नाली के विवाद को लेकर हुए झगड़े में दो सगे भाइयों की चाकू मारकर हत्या के मामले में अदालत ने दो आरोपियों को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों दोषियों पर 26-26 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। पड़ताल के अनुसार, गांव के हंसराज ने बताया कि उनके ताऊ के लड़के धर्मबीर और कमल का झगड़ा गांव के ही राजेन्द्र के परिवार के साथ गंदे पानी की नाली को लेकर पहले भी कई बार हो चुका था। 30 मार्च 2019 को सुबह करीब 10:30 बजे दिनेश, देवेन्द्र उर…



लखनऊ के गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में पुश्तैनी मकान और जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद ने सोमवार रात हिंसक रूप ले लिया। खरगापुर निवासी रामदेव (50) की कथित तौर पर उनके सगे भाई मोनू रावत और भाभी सीमा ने मिलकर बल्ली से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी सुनीता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। मुख्य आरोपी मोनू रावत को हिरासत में ले लिया गया है। परिजनों के अनुसार रामदेव मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। मकान और जमीन के बंटवारे को लेकर उनका भाई मोनू से लंबे समय से विवाद…

फिरोजाबाद के सिरसागंज क्षेत्र में मंगलवार शाम आगरा–लखनऊ एक्सप्रेसवे पर यात्रियों से भरी एक निजी बस में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में बस आग के गोले में बदल गई। चालक की तत्परता और समझदारी से बस में सवार सभी 45 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, हालांकि यात्रियों का पूरा सामान आग में जलकर नष्ट हो गया। जानकारी के अनुसार, यह बस अजमेर शरीफ से यात्रियों को लेकर नेपाल लौट रही थी। बस में सवार सभी यात्री नेपाल के निवासी बताए गए हैं। मंगलवार शाम करीब तीन बजे जैसे ही बस थाना सिरसागंज क्षेत्र में…