सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट को दिया राजा भैया पत्नी मामले में 4 महीने का समय

प्रेट्र: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के खिलाफ घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत दायर याचिका की सुनवाई के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट को चार महीने में फैसला करने का निर्देश दिया है।
जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्जल भुइयां की पीठ ने भानवी सिंह की याचिका पर यह कहते हुए सुनवाई से इनकार कर दिया कि मामला पहले से ही हाई कोर्ट में लंबित है। हाई कोर्ट में अगली सुनवाई 12 फरवरी को तय है, जब याचिकाकर्ता मामले के शीघ्र निपटारे के लिए दबाव डाल सकती हैं।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चार महीने की समयसीमा इसलिए दी जा रही है क्योंकि हाई कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट द्वारा कुंडा के विधायक को जारी किए गए समन पर रोक लगा दी है।
राजा भैया पर उनकी पत्नी की शिकायत के आधार पर कथित घरेलू हिंसा का मामला दर्ज किया गया है। दिल्ली के सफदरजंग एन्क्लेव पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज है। पुलिस के अनुसार, भानवी सिंह ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि राजा भैया ने वर्षों तक उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इसके अलावा, युगल वर्षों से अलग रह रहा है और भानवी सिंह ने अपनी सास सहित अन्य ससुराल के सदस्यों पर भी उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.