कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

एक्सप्रेसवे पर पांच जगह सड़क धंसने के बाद एनएचएआई ने जांच और सुधार प्रक्रिया शुरू की। आईआईटी खड़गपुर के विशेषज्ञों की टीम निर्माण में हुई खामियों का पता लगाएगी। प्रभावित सड़क हिस्सों को ठीक करने की जिम्मेदारी निर्माण एजेंसी को दी गई है।

कायस्थ पाठशाला के कार्यवाहक अध्यक्ष ने पहले दी गई अनुमति को वापस लिया। कार्यक्रम स्थल को लेकर कांग्रेस और आयोजकों के सामने नई चुनौती खड़ी हुई। अनुमति रद्द करने के पीछे हाई कोर्ट के आदेश और छात्रों की पढ़ाई का हवाला दिया गया।

बांग्लादेश के मगुरा स्थित शाकिब अल हसन के घर पर अज्ञात लोगों ने हमला कर तोड़फोड़ की। घर पर ईंट-पत्थर फेंके गए, आग लगाने की कोशिश की गई; पेट्रोल बम हमले का दावा अवामी लीग ने किया। घटना शेख हसीना के मीडिया कार्यक्रम में शाकिब की मौजूदगी के कुछ घंटे बाद सामने आई।

पीओके के दरा शेर खान, सहरा, नतीर और बटाल मार्गों पर पाकिस्तान की गतिविधियां बढ़ीं। सुरक्षा एजेंसियों ने सीमा क्षेत्र में हथियारों और रसद की आवाजाही पर नजर रखी है। भारतीय सेना पुंछ और मेंढर सेक्टर में पहले से मजबूत स्थिति में तैनात है।

उत्तराखंड में 19 IFS अधिकारियों की बदली जिम्मेदारियां DCF स्तर के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कई वन प्रभागों में नए अधिकारियों की तैनाती

कलकत्ता हाई कोर्ट ने पासपोर्ट को नागरिक दस्तावेज बताया लंबित आपराधिक मामला पासपोर्ट रोकने का आधार नहीं माना विदेश यात्रा के लिए अदालत की पूर्व अनुमति जरूरी रहेगी

यूक्रेन ड्रोन हमले में जान गंवाने वाले मर्चेंट नेवी चीफ ऑफिसर सागर गुप्ता का पार्थिव शरीर 18 दिन बाद कानपुर पहुंचा शव पहुंचते ही पत्नी, मां और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटा न होने पर परिजनों ने जताई नाराजगी, खुद तिरंगा लाकर दी श्रद्धांजलि परिवार ने सागर गुप्ता को शहीद का दर्जा देने, आर्थिक सहायता और पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की

ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव ने पवन पांडेय पर जताया भरोसा अयोध्या सीट से उनकी संभावित उम्मीदवारी को लेकर चर्चा तेज सपा ब्राह्मण समाज और सवर्ण मतदाताओं तक पहुंच बनाने की रणनीति पर काम कर रही है

बलिया की रसड़ा सीट से BSP विधायक उमाशंकर सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन। मायावती, अखिलेश यादव, केशव प्रसाद मौर्य और आकाश आनंद ने जताया शोक। उमाशंकर सिंह लगातार तीन बार रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए थे।

रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह के निधन की खबर से क्षेत्र में शोक तीन बार लगातार विधायक रहे उमाशंकर सिंह लंबे समय से कैंसर का चल रहा था इलाज

सुमेरपुर थाना क्षेत्र के कुंडौरा गांव के पास हुआ हादसा। टक्कर के बाद बस और टैंकर के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया।

इमारत का करीब 100 गज हिस्सा लंबे समय से खतरनाक स्थिति में था। स्थानीय लोगों ने पहले भी एमसीडी से कार्रवाई की मांग की थी। हादसे के समय इमारत का प्रभावित हिस्सा खाली कराया जा चुका था।

रामपुर तिराहा पर पुलिस ने गाइडलाइन के तहत डीजे कांवड़ की जांच की। श्रद्धालुओं ने बिना माप किए रोकने पर आपत्ति जताई थी। मौके पर 12×10 फीट के मानक से डीजे की जांच कराई गई।

शेख हसीना ने हर हाल में बांग्लादेश लौटने का किया एलान दिसंबर 2026 में ढाका लौटने की इच्छा जताई 2024 की घटनाओं और आवामी लीग पर कार्रवाई को लेकर लगाए आरोप

राजपाल यादव की पत्नी और माता के नाम पर लिए गए ₹16.61 करोड़ के लोन मामले में बैंक ने वसूली प्रक्रिया तेज की। शाहजहांपुर स्थित संपत्ति पर कुर्की और नीलामी से जुड़ा नोटिस चस्पा किया गया। बैंक के अनुसार, बकाया राशि जमा नहीं होने पर 9 सितंबर से नीलामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।