उत्तराखंड में 15 आईपीएस अफसरों के तबादले, तृप्ति भट्ट को मिली अहम भूमिका

राज्य गृह विभाग ने शुक्रवार को 15 आईपीएस अधिकारियों के बड़े पैमाने पर तबादले करते हुए कई महत्वपूर्ण पदों में बदलाव किया है। जारी आदेश के अनुसार, आईपीएस तृप्ति भट्ट को अब अपर सचिव गृह एवं कारागार के साथ एसपी फायर सर्विस की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गृह सचिव शैलेश बगौली द्वारा जारी अधिसूचना में बताया गया कि पुलिस महानिरीक्षक विम्मी सचदेवा रमन से मुख्यालय का प्रभार वापस ले लिया गया है, जबकि प्रोविजनिंग एवं मॉडर्नाइजेशन का कार्य उनके पास यथावत रहेगा। वहीं, पीएसी में तैनात आईपीएस नीरू गर्ग को पदोन्नत कर आईजी फायर सर्विस की कमान दी गई है।
आईजी कृष्ण कुमार वी.के. से सीआईडी का कार्य हटा दिया गया है, जिसे अब आईजी अरुण मोहन जोशी संभालेंगे। इसके बाद कृष्ण कुमार के पास केवल पुलिस दूरसंचार की जिम्मेदारी रहेगी। इसी क्रम में, आईजी मुख्तार मोहसिन से फायर सर्विस का प्रभार हटाकर उन्हें जीएपी की जिम्मेदारी दी गई है। आईजी करन सिंह नगन्याल को आईजी कारागार बनाया गया है, जबकि आईपीएस नीलेश आनंद भरणे से पीएसी का प्रभार वापस ले लिया गया है। अन्य विभागों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया।
इसके अलावा, आईपीएस सुनील कुमार मीणा से जीआरपी की जिम्मेदारी हटा दी गई है, हालांकि उनके अन्य कार्यों में कोई बदलाव नहीं होगा। आईपीएस योगेंद्र सिंह रावत को आईजी कार्मिक के साथ मुख्यालय का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।
अधिसूचना के अनुसार, डीआईजी निवेदिता कुकरेती को फायर सर्विस के स्थान पर एसडीआरएफ की जिम्मेदारी दी गई है। अन्य अधिकारियों में भी कई अहम पदों का फेरबदल हुआ है—आईपीएस यशवंत सिंह को सेनानायक आईआरबी प्रथम रामनगर, आईपीएस रामचंद्र राजगुरु को एसपी पुलिस मुख्यालय, आईपीएस सरिता डोबाल को एसपी एटीएस तथा आईपीएस हरीश वर्मा को 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार का सेनानायक नियुक्त किया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.