दिल्ली में 3.5 लाख नकली सिगरेट जब्त, दो गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में चल रहे एक बड़े नकली सिगरेट रैकेट का खुलासा करते हुए करीब 3.5 लाख से अधिक नकली सिगरेट जब्त की हैं, जिनकी बाज़ार कीमत लगभग 50 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह छापेमारी उत्तरी दिल्ली के लाहौरी गेट इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
डीसीपी नॉर्थ राजा बंथिया ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि इलाके में नकली सिगरेट का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने लाहौरी गेट के पास दबिश दी, जहां से गोल्ड फ्लेक और मार्लबोरो जैसे प्रचलित ब्रांडों की बड़ी मात्रा में नकली सिगरेट बरामद की गई।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी फतेहपुरी क्षेत्र के रहने वाले हैं और लंबे समय से इस अवैध धंधे में सक्रिय थे। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इन नकली सिगरेटों की सप्लाई कहां से होती थी और इनके पीछे कौन-सा नेटवर्क काम कर रहा है।
सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान पुलिस को एक गोदामनुमा कमरे में सिगरेट के सैकड़ों कार्टन भरे मिले। करीब 3.5 लाख सिगरेट की बरामदगी के बाद पुलिस इस पूरे रैकेट की जड़ तक पहुंचने के लिए आगे की जांच कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.