यूपी में 67 आईएएस अधिकारियों को प्रमोशन, चार बने प्रमुख सचिव

राज्य सरकार ने शुक्रवार को 67 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति देने की घोषणा की। इसमें चार वरिष्ठ अधिकारियों – शशि भूषण लाल सुशील, अजय कुमार शुक्ला, अपर्णा यू और एसवीएस रंगाराव (2001 बैच) – को सुपरटाइम वेतनमान के साथ प्रमुख सचिव बनाया गया है।
वर्ष 2010 बैच के 19 आईएएस अधिकारियों को विशेष सचिव से सचिव पद पर पदोन्नत किया गया है। ये पदोन्नति 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी। प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक विभाग के एम. देवराज ने इसे प्राथमिकता पर रखते हुए आदेश जारी किए हैं। पदोन्नति के बाद इन अफसरों के जल्द ही तबादले होने की संभावना है।
2010 बैच के सचिव पदोन्नत अफसरों में अखंड प्रताप सिंह, कुमार प्रशांत, नेहा शर्मा, मोनिका रानी, शंभु कुमार, योगेश कुमार, नितीश कुमार, भवानी सिंह खंगारौत, संदीप कौर, दुर्गाशक्ति नागपाल, रवींद्र कुमार और ओम प्रकाश आर्य शामिल हैं। इन्हें सुपरटाइम वेतनमान 1,44,200–2,18,200 रुपये प्रदान किया गया है। के. बालाजी, आशुतोष निरंजन और सुजीत कुमार को सचिव पद पर प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। इन अफसरों को दो साल के भीतर मिड-केरियर प्रशिक्षण प्रोग्राम फेज-4 पूरा करना अनिवार्य होगा। इसी बैच के नगेंद्र प्रताप, दिव्य प्रकाश गिरी, कृष्ण कुमार और सुधा वर्मा को भी सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई।
वर्ष 2013 बैच के 30 अधिकारियों को सलेक्शन ग्रेड (1,23,100–2,15,900 रुपये) दिया गया है। इसमें दिव्या मित्तल, राजकमल यादव, प्रियंका निरंजन, सत्येंद्र कुमार, अपूर्वा दुबे, अनुज सिंह, हर्षिता माथुर, अविनाश कुमार, दीपा रंजन, रमेश रंजन, रवींद्र कुमार मांदड, सैमुअल पाल एन, जितेंद्र प्रताप सिंह, आलोक सिंह, शुभ्रांत शुक्ल, विशाल भारद्वाज, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. विजय कुमार सिंह, धीरेंद्र सचान, डॉ. वंदना वर्मा, प्रेम प्रकाश सिंह, आर्यका अखौरी, सुनील कुमार वर्मा, अनीता वर्मा सिंह, शिशिर, सत्य प्रकाश पटेल, डॉ. कंचन सरन और रघुबीर शामिल हैं। इसी बैच की चांदनी सिंह को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। इन सभी को तीन साल के भीतर मिड-केरियर प्रशिक्षण अनिवार्य है।
वर्ष 2012 बैच के राजेश कुमार त्यागी को भी सलेक्शन ग्रेड प्रदान किया गया। वहीं, वर्ष 2022 बैच के 13 अधिकारियों को वरिष्ठ समयमान वेतनमान दिया गया है। इनमें श्रुति शर्मा, गामिनी सिंगला, उत्कर्ष द्विवेदी, अभिनव जे. जैन, डॉ. दीक्षा जोशी, सुनील कुमार धनवंता, पूजा साहू, रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, प्रफुल्ल कुमार शर्मा, नेहा बयाडवाल, राममोहन मीन, आलोक प्रसाद और सौरभ शामिल हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.