रामपुर में चलती ट्रेन में 7 लाख की लूट, फायरिंग कर फरार हुए बदमाश

HIGHLIGHTS
- रामपुर में चलती ट्रेन के अंदर दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां हथियारबंद बदमाशों ने दो यात्रियों को निशाना बनाकर करीब सात लाख रुपये की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए।
- घटना के दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की और ट्रेन से कूदकर भाग निकले।
- जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी मंदीप सिंह ऑटो स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करते हैं।
- उनकी दुकान पर कार्यरत रितिक मंडल और साहब सिंह बुधवार सुबह करीब 10 बजे संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे।
रामपुर में चलती ट्रेन के अंदर दिनदहाड़े लूट की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां हथियारबंद बदमाशों ने दो यात्रियों को निशाना बनाकर करीब सात लाख रुपये की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गए। घटना के दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की और ट्रेन से कूदकर भाग निकले।
जानकारी के मुताबिक, उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी मंदीप सिंह ऑटो स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करते हैं। उनकी दुकान पर कार्यरत रितिक मंडल और साहब सिंह बुधवार सुबह करीब 10 बजे संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। दोनों कर्मचारी अपने साथ लगभग सात लाख रुपये नकद लेकर जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि जैसे ही ट्रेन बिलासपुर क्षेत्र के पास पहुंची, तभी तीन बदमाश कोच में घुस आए और हथियार दिखाकर दोनों कर्मचारियों को डराते हुए नकदी से भरा बैग छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने ट्रेन की धीमी रफ्तार का फायदा उठाते हुए हवा में फायरिंग की और चलते ट्रेन से छलांग लगाकर फरार हो गए।
घटना के बाद घबराए दोनों कर्मचारियों ने तुरंत इसकी सूचना अपने मालिक और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रुद्रपुर और रामपुर की आरपीएफ व जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने पीड़ितों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अभी तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। मामले की जांच जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.