सहारनपुर में खामेनेई की मौत पर बिना अनुमति के निकाला शोक जुलूस, एफआईआर दर्ज

सहारनपुर। ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन की खबर के बाद शहर में लोगों ने शोक जताने के लिए जुलूस निकाला।
पुलिस के अनुसार, नगर में देर रात कुछ लोगों ने शोक प्रकट करते हुए नारेबाजी के साथ जुलूस निकाला, जो मुख्य बाजार और नाइयों वाली गली समेत कई रास्तों से गुजरा। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।
थाना इन्स्पेक्टर नवीन कुमार सैनी ने बताया कि जिले में बीएनएस 163 लागू होने के कारण पुलिस ने जुलूस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन कुछ लोग कानून का पालन नहीं कर रहे थे।
इन्स्पेक्टर ने आगे कहा कि बिना अनुमति जुलूस निकालने और सार्वजनिक व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका के चलते पुलिस ने असलम, आमिर, बबलू, आरिफ, अफज़ल, आशू, उमर, तफसील, सलमा, बिलाल, वसी, अकील, रिहान सहित कुल 26 नामजद और 150 से अधिक अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.