दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ट्राले और कार में लगी आग, समय रहते चालक सुरक्षित

गुरुग्राम। मंगलवार रात दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दो अलग-अलग जगहों पर आग लगने की घटनाओं ने राहगीरों और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मचा दी।
पहली घटना झाड़सा फ्लाईओवर के पास हुई, जहां दिल्ली की ओर जा रहे एक ट्राले के केबिन में अचानक आग भड़क उठी। चालक और एक अन्य व्यक्ति समय रहते ट्राले से बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ट्राले में लगी आग ने देखते ही देखते पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।
इसी दौरान एंबियंस मॉल के पास एक चलती कार में भी आग लग गई। कार चालक ने तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोककर खुद को सुरक्षित किया। दोनों घटनाओं के कारण कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।
सूचना मिलते ही सेक्टर-29 और उद्योग विहार दमकल केंद्र की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल अधिकारियों ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग बुझने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने मार्ग को फिर से सामान्य कर दिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.