त्रिची में एअर इंडिया एक्सप्रेस की आपात लैंडिंग, दुबई जाने वाली उड़ान में तकनीकी खामी

तिरुचिरापल्ली। तिरुचिरापल्ली हवाई अड्डे से दुबई जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान (आईएक्सओ 61) को तकनीकी खराबी के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी, जिससे हवाई अड्डे पर कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया।
विमान में सवार थे 160 यात्री
जानकारी के अनुसार, उड़ान दोपहर 12.45 बजे रवाना होने वाली थी, लेकिन देरी के कारण विमान 1.55 बजे ही उड़ान भर सका। उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद ही क्रू ने तकनीकी समस्या का पता लगाया। सुरक्षा मानकों के तहत विमान तुरंत लैंड नहीं कर सका, इसलिए यह करीब दो घंटे तक त्रिची और पुदुकोट्टई के ऊपर उड़ान भरता रहा और हवा में ईंधन छोड़ता रहा। इस दौरान विमान में कुल 160 यात्री मौजूद थे।
परिजनों में बढ़ी चिंता
त्रिची के आसमान में चक्कर लगाते विमान को देखकर दुबई में इंतजार कर रहे परिजन चिंतित हो गए। विमान में कुछ यात्री पूर्व नागपट्टिणम विधायक थामिमुन अंसारी के रिश्तेदार थे, जिन्होंने परिजनों को फोन के जरिए जानकारी दी।
सुरक्षित आपात लैंडिंग
अंततः विमान ने दो घंटे बाद, लगभग 3:53 बजे, त्रिची हवाई अड्डे पर सुरक्षित आपातकालीन लैंडिंग की। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और एयरलाइन उनकी दुबई यात्रा के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं कर रही है। विमान मॉडल बोइंग 738 है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.