शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का निधन, भोपाल एम्स में ली अंतिम सांस

HIGHLIGHTS
- शुक्रवार सुबह भोपाल एम्स में उपचार के दौरान निधन हुआ।
- सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भोपाल स्थित आवास पर अंतिम दर्शन होंगे।
- पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए सीहोर जिले के जैत गांव ले जाया जाएगा।
भोपाल। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मां काशीबाई का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने भोपाल स्थित एम्स में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की खबर से परिवार और शुभचिंतकों में शोक की लहर है।
स्वर्गीय काशीबाई का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक भोपाल के 9-बी, साकेत नगर स्थित आवास पर रखा जाएगा। इसके बाद उन्हें अंतिम संस्कार के लिए गृह ग्राम जैत, जिला सीहोर ले जाया जाएगा। दोपहर 3 बजे जैत में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
शिवराज सिंह चौहान के पिता ने की थी दूसरी शादी
शिवराज सिंह चौहान की जैविक मां का नाम स्वर्गीय सुंदरबाई चौहान था। शिवराज के बचपन में ही उनका निधन हो गया था। इसके बाद उनके पिता प्रेम सिंह चौहान ने दूसरा विवाह किया था। काशीबाई उनकी दूसरी मां थीं।
जानकारी के अनुसार, काशीबाई से एक बेटे वरुण का जन्म हुआ था। वहीं, सुंदरबाई से शिवराज सिंह चौहान के अलावा नरेंद्र सिंह, रोहित सिंह और बेटी शशि हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.