आकाश आनंद ने राहुल-अखिलेश को कहा ‘अंकल’, बोले- 30 साल का लड़का 50 साल के व्यक्ति को ऐसा ही कहेगा
By Hitesh — August 12, 2026

HIGHLIGHTS
- आकाश आनंद ने अखिलेश यादव को ‘भैया’ कहने से किया इनकार
- राहुल गांधी को लेकर भी आकाश आनंद ने कसा तंज
- कांग्रेस और भाजपा की नीतियों पर उठाए सवाल
Author: — Dainik Dehat
हाथरस। उत्तर प्रदेश के हाथरस में आयोजित एक चुनावी जनसभा में बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर आकाश आनंद ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव दोनों को ‘अंकल’ कहकर संबोधित किया।
30 साल का लड़का 50 साल के व्यक्ति को अंकल ही कहेगा
अखिलेश यादव द्वारा बसपा प्रमुख मायावती को ‘बुआ’ कहे जाने को लेकर सवाल पूछे जाने पर आकाश आनंद ने कहा कि वह अखिलेश यादव को भैया नहीं मानेंगे और उन्हें अंकल ही कहेंगे।
उन्होंने कहा कि 30 साल का लड़का 50 साल के व्यक्ति को अंकल ही कहेगा।
कांग्रेस और बीजेपी को बताया एक ही सिक्के के दो पहलू
राहुल गांधी पर टिप्पणी करते हुए आकाश आनंद ने कहा कि ‘राहुल अंकल’ अक्सर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर और दलित अधिकारों की बात करते हैं। हालांकि, जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकार है, वहां भी वही नीतियां लागू हैं, जिनका वह विरोध करते हैं।
उन्होंने दावा किया कि जनता के लिए कांग्रेस और भाजपा में कोई खास अंतर नहीं है और दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।
अखिलेश यादव ने दी प्रतिक्रिया
आकाश आनंद द्वारा उन्हें ‘अंकल’ कहे जाने को लेकर सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह बहस का मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि उनसे कुछ न कहलवाया जाए। उनके संबंध बहुत से लोगों के साथ अच्छे रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि मुकाबला उन लोगों से है, जो दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बैठे हैं।
संसद में चर्चा से भाग रही है सरकार: अखिलेश
सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के लिए धन ही धर्म है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अयोध्या में प्रभु श्रीराम के मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी पर जवाब नहीं दे रही है और सरकार चर्चा से भाग रही है।
अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षा-परीक्षा और श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी दोनों एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष दोनों मुद्दों पर चर्चा चाहता है और सरकार को दिल्ली में छात्रों के साथ हुई कथित बर्बरता पर जवाब देना चाहिए।
मंगलवार को संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के संगी-साथी, अंडरग्राउंड और गैर-पंजीकृत लोगों के तार शिक्षा-परीक्षा और राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी से जुड़े हुए हैं।
उन्होंने कहा कि सभी ने देखा कि अयोध्या में राम धन की लूट हुई। पैसे बोरों में भरकर बाहर गए और कंडों में पैसे निकले। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग को धोखा दिया है। उन्होंने कहा कि आरक्षण की लूट हो गई है और युवाओं को नौकरी व रोजगार नहीं मिल रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.