बांदा: बाइकों की टक्कर के बाद पीछे से ट्रक ने रौंदा; दो युवकों की मौत

बांदा। चिल्ला थाना क्षेत्र के दोहतरा गांव के पास गुरुवार की रात करीब 8:30 बजे हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा तब हुआ जब दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर के बाद पीछे से आए ट्रक ने दोनों बाइक सवारों को कुचल दिया।
चिल्ला थाना के इंस्पेक्टर अनूप दुबे ने बताया कि फतेहपुर के ललौली गांव निवासी सरवर (25) अपने साथी इशरत खान (30) के साथ बांदा से अपने गांव लौट रहे थे। दूसरी तरफ, चिल्ला थाना क्षेत्र के डिघवट गांव निवासी प्रमोद कुमार बाइक से चिल्ला जा रहा था। दोहतरा गांव के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिससे सभी सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आए ट्रक ने सरवर और इशरत को कुचल दिया।
हादसे में सरवर और इशरत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रमोद गंभीर रूप से घायल हुआ। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को मेडिकल कॉलेज भेजा और उनके परिवार को हादसे की सूचना दी। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और चालक की तलाश जारी है।
पुलिस ने बताया कि सभी बाइक सवार हेलमेट नहीं पहन रहे थे, जिससे उनके चेहरे पर सबसे अधिक चोट के निशान दिखाई दिए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.