हरियाणा में कानून-व्यवस्था पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा का निशाना, कहा- राज्य बन गया सबसे असुरक्षित प्रदेश

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन की सरकार बनेगी और भाजपा नेतृत्व वाले एनडीए को हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने यह बात शनिवार को डी पार्क स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही।
हरियाणा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए हुड्डा ने कहा कि हरियाणा का इतिहास अत्यंत गौरवशाली है। गीता का उपदेश यहीं की धरती पर दिया गया था। पानीपत की लड़ाइयों ने देश की सत्ता के समीकरण बदले और महाभारत का युद्ध भी यहीं लड़ा गया।
उन्होंने कहा कि सिंधु घाटी सभ्यता का अहम पुरातात्विक स्थल राखीगढ़ी, हरियाणा की ऐतिहासिक धरोहर है। यहां मिले पांच हजार साल पुराने मानव कंकाल, प्राचीन नगर के अवशेष और कलाकृतियां प्रदेश के गौरव को दर्शाती हैं। हुड्डा ने मांग की कि राखीगढ़ी को संरक्षित कर पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाए।
प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हुड्डा ने कहा कि गृह मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा अब देश का सबसे असुरक्षित राज्य बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिगड़ती स्थिति के कारण निवेशक प्रदेश में उद्योग लगाने से कतराने लगे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.