दिल्ली में चार स्कूलों को बम की धमकी के ईमेल, जांच में निकले फर्जी

राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह चार अलग-अलग स्कूलों को बम की धमकी भरे ईमेल मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। सभी स्कूलों को तुरंत खाली करवा लिया गया और पूरी जांच की गई।
दिल्ली फायर सर्विस के अधिकारियों ने बताया कि सबसे पहले सुबह 8.15 बजे द्वारका सेक्टर-16 स्थित सीआरपीएफ स्कूल को धमकी दी गई। इसके बाद 8.20 बजे नांगलोई स्थित संत दर्शन पब्लिक स्कूल, 8.51 बजे गोयला डेयरी इलाके के शांति ज्ञान निकेतन और अंत में 10.33 बजे प्रसाद नगर स्थित आंध्रा स्कूल को धमकी भरे ईमेल प्राप्त हुए।
घटनास्थलों पर फायर सर्विस की कई टीमें, स्थानीय पुलिस, बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड तुरंत मौजूद हुए। सभी स्कूलों की जांच की गई, लेकिन कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
अधिकारियों ने कहा कि अब पुलिस इस बात का पता लगाने में लगी है कि ईमेल कहां से भेजे गए और इसके पीछे कौन लोग हैं। फिलहाल यह धमकी झूठी साबित हुई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.