बहनोई ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, केस दर्ज

मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र की एक महिला के साथ उसके बहनोई ने बाथरूम में मोबाइल कैमरा लगाकर अश्लील वीडियो बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने इस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय महिला का पति दुबई में था। पति के लौटने के बाद ही महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मालूम हुआ है कि महिला का पति आठ महीने पहले दुबई काम करने गया था। घर में पत्नी और अन्य परिवारजन ही रहते थे। इस दौरान आरोपी बहनोई, जो रामपुर जिले के टांडा थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है, नियमित रूप से घर आता-जाता था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने एक दिन बाथरूम में मोबाइल छिपा दिया और महिला के नहाने के दौरान उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद आरोपी ने वीडियो का इस्तेमाल करके महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला ने उसकी मांगों को नकार दिया, तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी।
लगभग आठ महीने तक आरोपी लगातार महिला को ब्लैकमेल करता रहा। जब महिला के पति दुबई से लौटे, तब उन्होंने पत्नी की आपबीती सुनी और पुलिस में मामला दर्ज कराया।
एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.