सीतापुर में बुलडोजर की कार्रवाई, मदरसा और अवैध भवन धराशायी

सीतापुर। लहरपुर क्षेत्र में प्रशासन ने नवीन परती भूमि पर किए गए अवैध कब्जों और पक्के-आस्थायी निर्माणों के खिलाफ बुधवार को बुलडोजर चलाया। तहसीलदार मनीष त्रिपाठी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में मदरसे और अन्य अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए।
तहसील प्रशासन ने नेवादा गनेशपुर में गाटा संख्या 982 (0.028 हेक्टेयर) और 983 (0.101 हेक्टेयर) पर अवैध पक्के भवनों में चल रहे मदरसों को निशाना बनाया। इन मदरसों का संचालन रईस पुत्र मोहम्मद हुसैन और उसका सहयोगी सत्तार पुत्र मेंहदी हसन कर रहे थे। बुलडोजर से निर्माण ध्वस्त कर दिया गया।
इसी दौरान शेरपुर सरावां में गाटा संख्या 1030 (0.174 हेक्टेयर) पर अबरार पुत्र नजर मोहम्मद द्वारा कराया गया अवैध पक्का निर्माण भी न्यायालय के आदेश के तहत गिरा दिया गया।
तहसीलदार मनीष त्रिपाठी ने बताया कि नोटिस के बावजूद अवैध कब्जा हटाए नहीं जाने पर यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने कहा कि आगे भी किसी को भी सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा या निर्माण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.