लखीमपुर खीरी में कांवड़ियों से भरी बस पलटी, एक की मौत; 40 घायल
By Hitesh — August 12, 2026

HIGHLIGHTS
- हरिद्वार से अयोध्या जा रही थी कांवड़ियों से भरी बस
- उचौलिया गुरुद्वारा के पास हुआ हादसा
- बस में करीब 70 श्रद्धालु थे सवार
Author: — Dainik Dehat
लखीमपुर खीरी। जिले में बुधवार तड़के कांवड़ियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हरिद्वार से अयोध्या जा रही यह बस उचौलिया गुरुद्वारा के पास हादसे का शिकार हुई। बस में करीब 70 श्रद्धालु सवार थे, जिनमें से 40 घायल हो गए। हादसे में 50 वर्षीय हरिशंकर लाल यादव की मौत हो गई। वहीं, आठ घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद शाहजहांपुर रेफर किया गया।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
बस में सवार थे करीब 70 श्रद्धालु
जानकारी के मुताबिक, करीब 70 श्रद्धालुओं को लेकर बस हरिद्वार से अयोध्या जा रही थी। बस में सवार सभी लोग बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बेतिया गांव के रहने वाले थे। बुधवार सुबह उचौलिया गुरुद्वारा के पास अचानक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।
बस खाई में उतरने के बाद भी सीधी खड़ी रही, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई।
स्थानीय लोगों और पुलिस ने बस में फंसे सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी पसगवां पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। गंभीर रूप से घायल आठ लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया।
आठ गंभीर घायलों को शाहजहांपुर भेजा गया
गंभीर रूप से घायलों में 50 वर्षीय लांभा देवी पत्नी हीरालाल, 45 वर्षीय सरल मेहता पुत्र रघुवीर मेहता, 65 वर्षीय सुखदेव दास, 35 वर्षीय सूगी देवी पत्नी नरेंद्र प्रसाद, 65 वर्षीय हीरालाल पुत्र रामदयाल, 60 वर्षीय सुशीला देवी, 50 वर्षीय सुगाता देवी और बस चालक 43 वर्षीय सलाउद्दीन पुत्र युसुफ शामिल हैं। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद शाहजहांपुर रेफर किया गया।
अन्य घायलों की सूची
40 वर्षीय लालमती पत्नी रामवतार, 55 वर्षीय सुंगति पत्नी मोरी, 65 वर्षीय लालजी पुत्र जय प्रसाद, 60 वर्षीय लावन्ती देवी पत्नी जय प्रसाद, 60 वर्षीय बसन्ती देवी पत्नी रामबरन, 66 वर्षीय रोकवा कुमारी पत्नी रामावतार, 55 वर्षीय गीता देवी पत्नी मेता प्रसाद, 30 वर्षीय धीरज कुमार पुत्र गौरी शंकर, 40 वर्षीय होरीलाल पुत्र बहादुर, 50 वर्षीय मनोज पुत्र नथुनी चौधरी, 38 वर्षीय सरल वाजपेयी पुत्र रघुवीर, 55 वर्षीय वोवी पुत्र हरबली प्रसाद, 27 वर्षीय बनिता पुत्री हरबली प्रसाद, 40 वर्षीय हरिवन पुत्र काशी प्रसाद, 27 वर्षीय प्रियंका पुत्र संजय, 35 वर्षीय आयुष पुत्र हरबली प्रसाद, 40 वर्षीय राधिका पुत्र राजा प्रसाद, 24 वर्षीय आंचल पुत्र अनिल यादव, 35 वर्षीय राजुवती पुत्र अनिल यादव, 28 वर्षीय संजय पुत्र माहुत प्रसाद, 55 वर्षीय रमाकान्त पुत्र भवन प्रसाद, 36 वर्षीय निरमल पुत्र काशिम प्रसाद, 30 वर्षीय दीपक पुत्र शत्रु सिंह, 45 वर्षीय राममूर्ति पुत्र गया प्रसाद, 30 वर्षीय सुभाष पुत्र रामचन्द्र, 38 वर्षीय दिनेश पुत्र राम सुख, 35 वर्षीय ज्ञानू देवी पुत्र कामता प्रसाद, 25 वर्षीय सुमन देवी पुत्र शिवम, 40 वर्षीय शिल्पी पत्नी रामखिलावन और 45 वर्षीय अजय कुमार पुत्र रवि कुमार का सीएचसी में उपचार किया गया।
चालक को झपकी आने से हादसा होने की बात
उचौलिया थाना प्रभारी अवध राज सिंह सेंगर ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही बस में मौजूद सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया और घायलों को अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हुई है। पुलिस के अनुसार, हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.