एयरपोर्ट पर अफरा-तफरी, इंडिगो की 400+ उड़ानें रद्द, यात्रियों को भारी परेशानी

नई दिल्ली: इंडिगो की उड़ानों में लगातार रुकावट जारी है, जिससे यात्रियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एयरलाइन की कई फ्लाइट्स या तो देरी से उड़ रही हैं या उन्हें रद कर दिया गया है।
आज, 5 दिसंबर की रात 12 बजे से सुबह 8 बजे तक इंडिगो ने 32 फ्लाइट्स रद की हैं। इनमें 16 आने वाली और 16 जाने वाली फ्लाइट्स शामिल हैं। इसी बीच नागपुर से पुणे जाने वाली फ्लाइट को हैदराबाद डायवर्ट करना पड़ा।
यात्रियों को भारी असुविधा
फ्लाइट रद्द और देरी के कारण एयरपोर्ट पर यात्रियों का लंबा इंतजार हो रहा है। कई यात्री बिना भोजन और पानी के घंटों तक फ्लाइट का इंतजार कर रहे हैं, जिससे एयरपोर्ट पर तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।
देशव्यापी असर
इंडिगो ने आज देशभर में 400 से अधिक फ्लाइट्स रद करने की घोषणा की है। दिल्ली एयरपोर्ट पर 220, बेंगलुरु में 100 और हैदराबाद में 90 से अधिक उड़ानें कैंसिल हो चुकी हैं।
लगातार चौथा दिन
यह चौथा दिन है जब इंडिगो की फ्लाइट्स लगातार रद हो रही हैं। मंगलवार से शुरू हुए इस सिलसिले में अब तक देशभर में लगभग 1000 फ्लाइट्स प्रभावित हो चुकी हैं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने पहले ही उड़ानों को लेकर एडवाइजरी जारी की थी, लेकिन इंडिगो की इस स्थिति ने यात्रियों और एयरपोर्ट स्टाफ दोनों के लिए मुश्किलें बढ़ा दी हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.