दिल्ली: ब्रिगेडियर से मारपीट केस में फरार सभी आरोपी गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत एन्क्लेव में सेना के एक ब्रिगेडियर और उनके बेटे पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में विमानन कंपनी के निदेशक सतेंद्र उर्फ सोनू (
- और ढाबा मालिक संजय शर्मा (
- को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें बाद में थाने से जमानत मिल गई थी। अब पुलिस ने सुरजीत सिंह (36), सुनील शर्मा (53), आशीष (
- और एक अन्य सतेंद्र (
- को भी हिरासत में ले लिया है। इस तरह मामले से जुड़े सभी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ…
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत एन्क्लेव में सेना के एक ब्रिगेडियर और उनके बेटे पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने फरार चल रहे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में विमानन कंपनी के निदेशक सतेंद्र उर्फ सोनू (49) और ढाबा मालिक संजय शर्मा (56) को गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें बाद में थाने से जमानत मिल गई थी।
अब पुलिस ने सुरजीत सिंह (36), सुनील शर्मा (53), आशीष (32) और एक अन्य सतेंद्र (35) को भी हिरासत में ले लिया है। इस तरह मामले से जुड़े सभी मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं।
पुलिस जांच के अनुसार, घटना से पहले सभी आरोपी महरम नगर में एक साथ बैठे हुए थे, तभी मुख्य आरोपी सतेंद्र को फोन पर वसंत एन्क्लेव में हुए झगड़े की जानकारी मिली। इसके बाद सभी आरोपी सुरजीत की कार से मौके के लिए रवाना हुए।
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई, जिसके बाद आरोपी वहां से अपने-अपने घर लौट गए। बाद में मामला दर्ज होने की जानकारी मिलने पर सभी आरोपी फरार हो गए थे, जिन्हें अब पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर लिया है।
जांच अधिकारियों के मुताबिक, यह घटना 11 अप्रैल की रात की है। बताया गया कि ब्रिगेडियर और उनके बेटे ने अपने घर के बाहर खड़ी एक कार में शराब पी रहे दो लोगों को टोका था। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और कुछ देर बाद अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए।
आरोप है कि इसके बाद भीड़ ने ब्रिगेडियर और उनके बेटे पर हमला किया, उनकी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया और धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और घटना में इस्तेमाल वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.