दिल्ली विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

HIGHLIGHTS
- नई दिल्ली में दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है।
- बुधवार को ईमेल के जरिए मिली इस सूचना के बाद पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया गया।
- गौरतलब है कि दो दिन पहले सोमवार को भी विधानसभा को इसी तरह की धमकी मिली थी।
- सूत्रों के अनुसार, यह धमकी भरा ईमेल विधानसभा सचिवालय और संबंधित अधिकारियों को भेजा गया, जिसमें दावा किया गया कि पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़े कुछ तत्वों की ओर से यह संदेश भेजा गया है…
नई दिल्ली में दिल्ली विधानसभा को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। बुधवार को ईमेल के जरिए मिली इस सूचना के बाद पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया गया। गौरतलब है कि दो दिन पहले सोमवार को भी विधानसभा को इसी तरह की धमकी मिली थी।
सूत्रों के अनुसार, यह धमकी भरा ईमेल विधानसभा सचिवालय और संबंधित अधिकारियों को भेजा गया, जिसमें दावा किया गया कि पाकिस्तान की आईएसआई से जुड़े कुछ तत्वों की ओर से यह संदेश भेजा गया है। ईमेल के विषय में दिल्ली विधानसभा में कुछ घंटों के भीतर विस्फोट की धमकी दी गई थी और इसमें आरडीएक्स का भी जिक्र किया गया।
ईमेल में लिखा गया कि पहले बम निरोधक दस्ते (BDDS) की जांच की गई है और अब कुछ ही घंटों में विधानसभा परिसर को निशाना बनाया जाएगा। संदेश में कई आपत्तिजनक और भड़काऊ बातें भी शामिल थीं, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत सतर्क हो गईं। बताया जा रहा है कि यह ईमेल किसी ‘सौरव बिस्वास खान’ नामक व्यक्ति के नाम से भेजा गया है।
धमकी की जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और विधानसभा परिसर को खाली कराकर गहन जांच शुरू की गई। हालांकि अब तक किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में यह मामला फर्जी या शरारती तत्वों द्वारा भेजा गया मेल प्रतीत हो रहा है, जैसा कि पहले भी कई बार सामने आ चुका है। इसके बावजूद सुरक्षा को किसी भी स्तर पर हल्के में नहीं लिया गया है और पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
फिलहाल दिल्ली पुलिस और खुफिया एजेंसियां ईमेल की उत्पत्ति और इसके पीछे शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी हैं। इस साल दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की यह पांचवीं धमकी बताई जा रही है, जिससे सुरक्षा एजेंसियों की चिंता और बढ़ गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.