मदर्स-डे पर 3 दिन की पेड लीव और 10,000 का तोहफा, दिल्ली की कंपनी का बड़ा एलान

नई दिल्ली में मदर्स डे से पहले एक निजी कंपनी ने अपने कर्मचारियों के लिए अनोखी पहल की है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। यह दिन 10 मई 2026 को मनाया जाएगा और इसी अवसर पर कंपनी ने कर्मचारियों को छुट्टी के साथ आर्थिक लाभ भी दिया है।
दिल्ली की PR फर्म Elite Marque के सीईओ रजत ग्रोवर ने इस मौके पर घोषणा की है कि कंपनी के सभी कर्मचारियों को 3 दिन की पेड लीव और अपने माता-पिता के साथ यात्रा करने के लिए ₹10,000 का अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा। इस फैसले को लेकर कर्मचारियों में खुशी का माहौल है और ऑनलाइन भी इसकी सराहना की जा रही है।
सोशल मीडिया पर हो रही तारीफ
सीईओ रजत ग्रोवर इससे पहले भी अपने फैसलों को लेकर चर्चा में रह चुके हैं। कंपनी ने पिछले साल दिवाली के दौरान कर्मचारियों को 9 दिन की छुट्टी देकर सुर्खियां बटोरी थीं। अब मदर्स डे पर लिए गए इस फैसले को भी लोग सकारात्मक पहल के रूप में देख रहे हैं।
माता-पिता के साथ समय बिताने की अपील
इस मौके पर जारी एक वीडियो संदेश में रजत ग्रोवर ने कर्मचारियों से अपील की कि वे इस मदर्स डे पर अपने माता-पिता के साथ समय बिताएं और उनसे पूछें कि वे कहां घूमना या क्या करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा कि व्यस्त जीवनशैली के कारण लोग अक्सर अपने माता-पिता की इच्छाओं को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि उनके साथ बिताया गया समय सबसे मूल्यवान होता है। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य की अनिश्चितताओं को देखते हुए हमें आज ही अपने माता-पिता की खुशियों का ध्यान रखना चाहिए।
कर्मचारियों के लिए खास पहल
कंपनी की इस घोषणा के तहत हर कर्मचारी को न केवल तीन दिन की पेड छुट्टी दी गई है, बल्कि माता-पिता के साथ समय बिताने के लिए ₹10,000 की सहायता राशि भी दी जा रही है। इस पहल का उद्देश्य पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करना बताया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.