एमसीडी उपचुनाव में बीजेपी को 2 सीटों का घाटा, 7 पर मिली जीत; फायदे में रही कांग्रेस

देश की राजधानी दिल्ली में 30 नवंबर को हुए दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों के उपचुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को सामने आ गए। इन चुनावों में बीजेपी को 7 सीटों पर जीत मिली, जबकि आम आदमी पार्टी ने 3 वार्ड अपने नाम किए। कांग्रेस को एक सीट पर सफलता मिली, वहीं एक निर्दलीय उम्मीदवार ने भी जीत दर्ज की।
बीजेपी के लिए यह चुनाव कुछ हद तक चुनौतीपूर्ण साबित हुआ। जिन 12 वार्डों में उपचुनाव हुआ, उनमें से पहले बीजेपी के पास 9 वार्डों का कब्जा था, जो अब घटकर केवल 7 रह गए हैं। कुल मिलाकर मतदान प्रतिशत कम रहा, लेकिन मतदान पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और किसी भी इलाके से हिंसा या झड़प की खबर नहीं आई।
वार्डवार परिणाम:
-
विनोद नगर: सरला चौधरी (बीजेपी) — 1,769 वोटों से जीत
-
द्वारका बी: मनीषा देवी (बीजेपी) — 9,100 वोटों से जीत
-
अशोक विहार: वीना असीजा (बीजेपी) — 405 वोटों से जीत
-
ग्रेटर कैलाश: अंजुम मॉडल (बीजेपी) — 4,165 वोटों से जीत
-
दिंचाऊं कला: रेखा रानी (बीजेपी) — 5,637 वोटों से जीत
-
चांदनी महल: मोहम्मद इमरान (निर्दलीय) — 4,592 वोटों से जीत
-
मुंडका: अनिल (AAP) — 1,577 वोटों से जीत
-
संगम विहार ए: सुरेश चौधरी (कांग्रेस) — 3,628 वोटों से जीत
-
शालीमार बाग बी: अनीता जैन (बीजेपी) — 10,101 वोटों से जीत
-
दक्षिण पुरी: राम स्वरूप कनौजिया (AAP) — 2,262 वोटों से जीत
-
चांदनी चौक: सुमन कुमार गुप्ता (बीजेपी) — 1,182 वोटों से जीत
-
नारायणा: राजन अरोड़ा (AAP) — 148 वोटों से जीत
मतदान प्रक्रिया और मतदान केंद्र:
दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के अनुसार, चुनाव में कुल 143 मतदान केंद्रों पर 580 बूथों के माध्यम से वोटिंग कराई गई। कई सीटों पर बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर रही, जिससे नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हुई थीं। वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई।
बीजेपी और सीएम रेखा गुप्ता की पहली परीक्षा:
2022 के MCD चुनाव में बीजेपी ने 115 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस उपचुनाव में पार्टी पूरी स्ट्राइक रेट बनाए रखना चाहती थी ताकि सदन में पूर्ण बहुमत बना रहे। यह चुनाव दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के लिए भी पहला बड़ा राजनीतिक परीक्षण था, और अब सबकी नजरें यह देख रही हैं कि वे इस परीक्षा में कितनी सफल रही हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.