दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली: चावड़ी बाजार में आग लगने से हड़कंप, ऊपरी मंजिल तक फैली आग

दिल्ली। पुरानी दिल्ली के चावड़ी बाजार इलाके में देर रात एक मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के बाद कुछ ही देर में लपटें ऊपरी मंजिल तक पहुंच गईं, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी गई। फिलहाल दमकलकर्मी लगातार आग बुझाने में जुटे हुए हैं।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.