रायबरेली पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक: गांधी परिवार पर बोला हमला

रायबरेली। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मंगलवार को रायबरेली पहुंचे और अटल भवन स्थित पार्टी कार्यालय में संगठनात्मक कार्यों और SIR की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने आगामी चुनावों की तैयारी के तहत बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।
मीडिया से बातचीत में ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कोई भी अवैध मतदाता मतदाता सूची में न रहे, यह उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने प्रियंका गांधी के हालिया बयान पर पलटवार करते हुए आरोप लगाया कि गांधी परिवार आज भी सत्ता में अपने आपको राजा मानता है और उनका व्यवहार उसी अनुरूप है।
ब्रजेश पाठक ने नेहरू-गांधी परिवार को देश में बंटवारे का जिम्मेदार भी बताया और दावा किया कि अब जनता ने इस परिवार को खारिज कर दिया है। इसके अलावा, कफ सिरप मामले पर उन्होंने कहा कि कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा और सरकार इस मामले पर कड़ी नजर बनाए हुए है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.