माघ मेले को नफरत का मंच न बनाएं, भाईचारे का संदेश दें: मौलाना शहाबुद्दीन

प्रयागराज के माघ मेले में साधु-संतों द्वारा मुसलमानों के प्रवेश पर रोक लगाने की बातें सामने आने पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने शनिवार को तीखी प्रतिक्रिया दी।
मौलाना ने कहा कि मेले और त्योहार इंसानियत का संदेश देते हैं और भाईचारे को बढ़ावा देते हैं, लेकिन हालिया घटनाओं से ऐसा लगता है कि हर त्यौहार या मेला नफरत फैलाने का माध्यम बन रहा है। उन्होंने बताया कि माघ मेले की शुरुआत हो चुकी है और कुछ साधु-संतों की बैठक में यह फैसला लिया गया कि मुसलमान इसमें शामिल नहीं होंगे। मौलाना ने इसे इंसानियत और समाज के लिए हानिकारक बताया।
उन्होंने कहा कि साधु-संत समाज में धर्म के मार्गदर्शक हैं और उनका काम दिलों को जोड़ना, नफरत मिटाना और भाईचारे को बढ़ावा देना होना चाहिए। मौलाना ने अपील की कि धर्मगुरु लोगों में प्यार और सद्भाव फैलाएं, भारत की तहजीब और संस्कृति को मजबूत करें और समाज को विभाजित करने वाली बातें न करें।
मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने जोर देकर कहा कि हर अवसर पर समाज को जोड़ने की बात होनी चाहिए, न कि अलगाव और द्वेष फैलाने की।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.