दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली में चार मंजिला भवन में लगी आग, तीन की मौत और कई घायल

दक्षिणी दिल्ली के तिगड़ी एक्सटेंशन बी ब्लॉक में शनिवार देर शाम एक चार मंजिला भवन में आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन से अधिक लोग घायल हुए। घायलों को तुरंत एम्स ट्रामा सेंटर और सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फायर ब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार, आग लगने की सूचना शाम साढ़े छह बजे मिली। मौके पर चार फायर टेंडर भेजे गए, लेकिन गली में सीमित जगह के कारण आग बुझाने में थोड़ी कठिनाई हुई। दमकल कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड ने अब तक दो मृतक व्यक्तियों की पुष्टि की है।
घटना की वजह का अभी पता नहीं चल सका है। स्थानीय पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं और घायल व्यक्तियों का इलाज जारी है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.