गुरविंदर छाबड़ा ने मुख्यमंत्री योगी से की भेंट, शहीद स्तंभ के शीघ्र लोकार्पण पर चर्चा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के उपाध्यक्ष सरदार गुरविंदर सिंह छाबड़ा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुख्यमंत्री आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान वर्ष 1984 के सिख नरसंहार का मुद्दा भी उठाया गया। इस दौरान बताया गया कि कांग्रेस शासनकाल में देशभर में सिखों पर क्रूर हमला हुआ, जिसमें कानपुर में 127 निर्दोष सिखों की शहादत हुई। इन शहीदों की याद में गोविंद नगर विधायक सुरेन्द्र मैथानी एवं सिख वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से चैन फैक्ट्री चौराहे पर शहीद स्तंभ का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है।
सरदार छाबड़ा ने मुख्यमंत्री से इस शहीद स्तंभ के शीघ्र लोकार्पण का अनुरोध किया, जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानपुर आकर इसे समाज के समर्पित करने की सहमति दी।
इसके अलावा, गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत के अवसर पर सिख वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित देशव्यापी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के तीन चयनित प्रतिभागियों (पंजाब, अहमदाबाद और मध्य प्रदेश) को लखनऊ में मुख्यमंत्री के हाथों सम्मानित करने का आग्रह भी किया गया। मुख्यमंत्री ने इस आग्रह को स्वीकार करते हुए जल्द तिथि निर्धारित करने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा वीर बाल दिवस के आयोजन के प्रति निरंतर समर्थन के लिए पूरे सिख समाज ने उनका आभार व्यक्त किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.