अटल टनल के दोनों छोरों पर हुई जमकर बर्फबारी, अंदर फंसे 1000 से ज्यादा वाहन

हिमाचल प्रदेश के अटल टनल में रविवार को अचानक हुई भारी बर्फबारी के कारण 1000 से अधिक वाहन फंस गए। मनाली पुलिस ने तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, टनल के दोनों छोरों पर लगभग आधा फीट बर्फ जमी हुई है, जिससे सैलानियों को निकलने में भारी मुश्किलें आईं। मौके पर राहत और बचाव की टीमें सक्रिय हैं और फंसे पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकालने में लगी हुई हैं।
रविवार को अटल टनल और आसपास के पर्यटन स्थलों पर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे थे। भारी हिमपात के कारण टनल से धुंधी तक का रास्ता फिसलन भरा हो गया और हॉकी पुल से टनल के दूसरे छोर तक लगभग 8 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इसी जाम में 1000 से अधिक वाहन फंस गए।
दोपहर तीन बजे से लाहौल-स्पीति और मनाली पुलिस ने पर्यटकों को आगे बढ़ने से रोकना शुरू कर दिया। मनाली पुलिस ने लाहौल जाने वाली सभी पर्यटक गाड़ियों पर रोक लगा दी। फंसे यात्रियों में कुछ का खाना-पानी भी खत्म हो गया है, लेकिन पुलिस और राहत टीमें लगातार लोगों को बाहर निकालने में लगी हुई हैं।
सिस्सु थाना प्रभारी मुकेश राठौर ने बताया कि भारी हिमपात के कारण तीन बजे से पर्यटकों को अटल टनल की ओर जाने से रोका गया। हालांकि, सुबह काफी संख्या में पर्यटक पहले ही लाहौल की ओर निकल चुके थे। पुलिस और राहत टीमें लगातार फंसे हुए पर्यटकों को बाहर निकालने की कोशिश कर रही हैं और उम्मीद है कि जल्द ही सभी सुरक्षित निकल जाएंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.