कानपुर में हमसफर एक्सप्रेस पर पथराव, ड्राइवर की खिड़की टूटी

कानपुर में अहमदाबाद से दरभंगा जा रही क्लोन हमसफर एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 09465) में भीमसेन के पास अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा पथराव किए जाने से हड़कंप मच गया। इस दौरान ट्रेन के ड्राइवर के पास वाली खिड़की का शीशा टूट गया।
घटना की जानकारी मिलते ही ड्राइवर ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित किया। इसके बाद कानपुर सेंट्रल स्टेशन पर आरपीएफ जवान तुरंत ट्रेन के पास पहुंच गए और ट्रेन को प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर अटेंड किया। सुरक्षा कर्मियों ने मौके का जायजा लिया और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की।
आरपीएफ और रेलवे पुलिस ने मामला झांसी मंडल क्षेत्र में घटित होने की पुष्टि की है और अज्ञात पथरावियों की पहचान के लिए जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, घटना को अंजाम देने वाले लोगों के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल पाई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.